Friday, September 4, 2026

अग्रसेन जयंती सप्ताह: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  अग्रवाल युवा संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती सप्ताह के चौथे दिन मेडिसिटी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 35 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर का शुभारम्भ वरिष्ठ अग्रबंधु और समाजसेवी विजय गर्ग जी, मेडिसिटी के डॉ दीपक छाबड़ा, रोहिताश बत्रा और निदेशक राहुल चन्द, द्वारा सामूहिक रूप से महाराजा अग्रसेन और कुल देवी महालक्ष्मी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रवज्जलन एवं पुष्पार्जन कर किया गया। शिविर में 2 महिला रक्तदाताओं सहित कुल 35 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। इनमें 6 रक्तदाता ऐसे थे जिन्होंने जीवन में पहली बार रक्तदान किया।

अग्रसेन जयंती सप्ताह: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

शिविर संयोजक विकास जिंदल ने बताया की अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत 7 दिन तक विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है, जिसके निमित्त रक्तदान शिविर लगाया है। वर्तमान में डेंगू और अन्य बीमारी होने का लगातार भय बना रहता है और इन दिनों ब्लड बैंक में रक्त की आवश्यकता रहती है। इसे देखते हुए अग्रवाल युवा संगठन द्वारा इस रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय किया गया उन्होंने रक्तदाताओं, मेडिसिटी के ब्लड बैंक प्रबंधन व कर्मचारियों तथा संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। रक्तदान को महादान बताते हुए उन्होंने समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने पर भी बल दिया। सभी रक्तदाताओं को संगठन तथा ब्लड बैंक द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक के अधीक्षक डॉ रोशन सैनी, डॉ राशिका चन्द, शारिक मलिक, तनवीर अंसारी, चन्दन रौतेला, पूजा बृजवासी, मोहम्मद शहरोज, बीना जोशी, मोमिन अली तथा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौतम रुंगटा, महामंत्री कुशल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल, श्रीकृष्ण मित्तल, हेमन्त गर्ग, शरद गर्ग, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष अमित जिंदल, महामंत्री विनय बंसल, कोषाध्यक्ष सीए सूरज अग्रवाल, सोनल बंसल, सुरभि अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.