Friday, September 4, 2026

लखीमपुर कांड के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर, पुतला फूका 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लखीमपुर कांड के विरोध में बाटा चौक पर यूपी सरकार का पुतला दहन किया। इस घटना में मारे गए किसानों की आत्मिक शांति को मौन रखा और साथ ही घटना में लिप्त केन्द्रीय मंत्री के पुत्र की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों पर बर्बरता पूर्वक गाड़ी चढ़ा दी गई जिससे पांच किसानों की दर्दनाक मृत्यु हो गई और एक दर्जन से अधिक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना में तराई के किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको दिल्ली मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त और उसके पुत्र को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा दे देना चाहिए। बेहड़ ने कहा कि ऐसी घृणित घटना पर कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है और किसानों के साथ मिलकर इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, जिला महासचिव सुशील गाबा, दिलीप अधिकारी, महामंत्री राजीव कामरा, विजय अरोरा, रणजीत राणा, इंद्रजीत सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, मोनू निषाद, वरिष्ठ नेता हरीश बावरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका डाली, एनएसयूआई अध्यक्ष चेतन भट्ट, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, साजिद खान, अनिल शर्मा, आमिर हुसैन, उमर अली, शाहरुख आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.