Friday, September 4, 2026

कांग्रेस नेता चीमा ने भगवानपुर में किया जनसंपर्क 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम के तहत पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप चीमा ने ग्राम सभा भगवानपुर में ग्राम प्रधान सुनीता साहनी के निवास पर गोष्ठी की। चीमा ने घर-घर जाकर पार्टी के झंडे लगाए और गाँव के समाजसेवियों को को सम्मानित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार जताया।

जनसंपर्क के दौरान चीमा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, राशन, दाल, रसोई गैस, खाने का तेल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं और लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की तथाकथित गूंगी और बहरी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस पार्टी ही उत्तराखंड की जनता को महंगाई कम कर और बेरोजगारों को रोजगार देकर राहत प्रदान करने का कार्य करेगी।

इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा की नैया पार लगने वाली नहीं है। साल 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा करारी हार के साथ सत्ता से बेदखल होगी। इस दौरान कई ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.