Friday, September 4, 2026

श्री रामलीला मंचन को भगवान महावीर का ध्वज स्थापित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर की प्राचीन व बस अड्डे वाली रामलीला के मंचन के तहत महावीर ध्वज की स्थापना की गई। रविवार को श्री रामलीला कमेटी व श्री रामनाटक क्लब के समस्त पदाधिकारीगण व सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पांच मंदिर में एकत्र हुए। यहां पूजा अर्चना के बाद मुख्य रामलीला में प्रभु राम का किरदार निभा रहे मनोज अरोरा व हनुमान का किरदार निभा रहे सुशील गाबा ने भगवान राम के जयघोष के साथ ध्वज़ उठाया।

श्री रामलीला कमेटी व श्री राम नाटक क्लब के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर परिक्रमा के तहत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रामलीला ग्राउंड में ध्वज पहुँचाया। वहां धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना के पश्चात ध्वज स्थापित किया गया। कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे से श्री रामलीला का मंचन प्रारंभ होगा। इस दौरान महामंत्री विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा , उपाध्यक्ष विजय जग्गा, सुभाष खंडेलवाल, मंच सचिव केवल किशन बत्रा, अमित अरोड़ा बॉबी, राकेश सुखीजा, महावीर आजाद, केवल किशन बत्रा, हरीश धीर, श्री राम नाटक क्लब के महामंत्री गौरव तनेजा, डायरेक्टर हरीश सुखीजा, आशीष ग्रोवर आशु , सौरभ राज बेहड़, अश्मन अरोरा, आयुष्मान सुशील गाबा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.