भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। नगर में बड़े ही धूमधाम से जगह जगह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों पर चल कर ही देश शिखर पर पहुंच सकता है। वक्ताओं ने युवाओं से गांधी के सपनों के भारत को उनके आदर्शों पर चलकर पूरा करें। यही उन्हें श्रद्धांजलि होगी।
ब्लूमिंग डेल्स मॉडर्न स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज लोहनी ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा सभी अध्यापकों तथा अध्यापिकाओं के साथ ली। स्कूल के डायरेक्टर विजय गिरधर, मैनेजर नीलम धंजू, उप -प्रधानाचार्य मृदुला गिरधर तथा सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं ने उन्हें पुष्प अर्पित किये। पुष्प अर्पण के उपरांत सभी ने गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम वैष्णव जन्तो तेने कहिये गाया जिससे कार्यक्रम और भी अधिक मनोरम हो गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे ।





