Friday, September 4, 2026

मुख्यमंत्री कल करेंगे प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  गांधी पार्क में 181 फिट उंचे राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं। विधायक विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ गांधी पार्क में तैयारियों का जायजा लिया। तिरंगे का लोकार्पण कल11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक विधायक ठुकराल ने बताया कि शहरवासियों की मांग पर गांधी पार्क में 181 फुट ऊंचा तिरंगा स्थापित हो गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी महाराज भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरदार तैयारियां की गयी है। लोकार्पण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। विधायक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांधी पार्क का जायजा लेते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। लोकार्पण समारोह को सफल बनाने के लिए विधायक ठुकराल ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कई जगह नुक्कड़ सभाएं की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से तिरंगा लोकार्पण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने और सीएम पुष्कर सिंह धामी को विचारों को सुनने का आहवान किया। इस अवसर पर विधायक के साथ मेयर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय, सुरेश कोली,संजय ठुकराल, विपिन शर्मा बिट्टू,हिमांशु शुक्ला, पार्षद प्रमोद शर्मा, जितेन्द्र यादव, शैलेन्द्र रावत, भुवन गुप्ता, राकेश सिंह, बंटी कोली भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.