भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर गांधी जयंती के अवसर पर वह न्याय पंचायत आनंद खेड़ा में दो दिवसीय प्रवास करेंगी।
शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ग्राम प्रधानों पूर्व ग्राम प्रधानों बीडीसी मेंबर पार्षदों के साथ आनंद खेड़ा पहुंचेंगी जहां वह चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेगी। रात को ग्रामीणों के साथ भोजन करने के पश्चात गांव में ही विश्राम करेंगी। शनिवार को प्रातः श्रमदान, प्रभात फेरी और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष व्याख्यान देंगे। इस रोज महिला चौपाल और गांव के युवाओं के साथ विशेष चर्चा करेंगी। तीन अक्टूबर को ग्रामीणों का आभार व्यक्त करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा शर्मा ने इस संदर्भ में ग्राम आनंद खेड़ा पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इस दौरान आनंद खेड़ा के ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, अमरपुर के ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीत विश्वास, पूर्व प्रधान नरेश तपाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर मलिक, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, युवा कांग्रेस के जिला सचिव विकास गोलदार, मनोज गाईन, केशव, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।




