Friday, September 4, 2026

प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति ने की ओबीसी का दर्जा दिए जाने की मांग 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति और बंगाली समुदाय के लोगों ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर समुदाय को ओबीसी के दर्जे और विद्यालयों में बंगला भाषा पढ़ाने की मांग की। इस आशय का एक ज्ञापन देहरादून में सीएम धामी को सौंपा।

जिला उधम सिंह नगर में बंगाली बाहुल्य रुद्रपुर, गदरपुर, सितारगंज व शक्ति फार्म क्षेत्र में निवास करने वाले बंगाली समुदाय का एक शिष्टमंडल प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली और एडवोकेट जीवन राय के नेतृत्व में सीएम धामी से मिला।

मुलाकात के दौरान बंगाली समाज से जुड़े लोगों ने सीएम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली ने कहा कि बंगाली समाज आज भी मुश्किल परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है। अधिकतर बंगाली समाज के लोग आज भी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए बंगाली समाज को ओबीसी जाति का दर्जा मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि देश की आजादी और देश की उन्नति में बंगाली समाज की भी अहम भूमिका रही है और बंगाली समाज के छात्रों को बंगला भाषा का ज्ञान मिलना चाहिए तभी बंगाली समाज उन्नति की राहों पर अग्रसर हो हो पाएगा। सीएम धामी ने इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आलोक राय, दिलीप अधिकारी, आशुतोष राय, विमल घरामी, शिव सरकार, एसपी सरकार, अमित वैध, अशोक विश्वास, कौशल विश्वास, विजय, आशीष बाला मौजूद थे ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.