Friday, September 4, 2026

फुटबॉल टूर्नामेंट ने शक्तिफार्म नें स्वर्गफार्म को 4-2 से हराया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में लाल बहादुर शास्त्री यंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित प्रथम स्वर्गीय वीरेंद्र राय स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला कांग्रेस महासचिव सुशील गाबा, विशिष्ट अतिथि राज चक्रवर्ती व छेड़ा लाल राठौर ने स्वर्गफार्म और शक्तिफार्म की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस दौरान खेले गये पूरे 90 मिनट्स के खेल में हज़ारों दर्शकों के सम्मुख दोनों टीमो के खिलाड़ियों ने जोरदार मुकाबला किया। इस रोमांचक मुकाबले में शक्तिफार्म नें 4-2 से स्वर्गफार्म को रौंद दिया। शक्तिफार्म की तरफ से राजा ने 2 गोल किये, जबकि रामकुमार विश्वास व सुजीत ने 1-1 गोल दागा। वही मैच की कमेंट्री तापस विश्वास ने की। मैच में रेफरी का दायित्व शुभम दास, अखिलेश मंडल व विधान राय द्वारा बखूबी निर्वहन किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक मंडल द्वारा श्री जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, राज चक्रवर्ती व छेड़ा लाल राठौर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश कर्मकार, छात्रनेता शुभम दास, मुन्ना पासवान आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.