Friday, September 4, 2026

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति गिल रिसोर्ट में आयोजित हुई। कार्यसमिति में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सौगात दी थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे और सीमांत किसानों को किसान सम्मान निधि देकर उन्हें सहयोग किया है।

दो दिवसीय कार्यसमिति के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर वह स्वयं खादी भंडार से खादी की वस्तुएं क्रय करके और स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। मदन कौशिक ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने बहुत कार्य किए हैं। कुछ किसान विरोधी ताकतें किसान को भ्रमित कर रहे हैं। इस कृत्य को किसान जल्द ही तोड़ देंगे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान ने अपने संबोधन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में लिया गया फैसला किसान विरोधियों को अच्छा नहीं लग रहा है। जिनके शासन में किसानों की हालत बद से बदतर हो गई, वहीं लोग किसानों का हितैषी बनने का ढोंग रच रहे हैं। 21वीं सदी में भारत का किसान बंधनों में नहीं खुलकर खेती करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही किसान हित की बात की है। किसानों को उन्नत और समृद्ध बनाने का जो सपना देखा गया है वह अब साकार होने लगा है।

अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ने कार्य समिति के माध्यम से कई अहम सुझाव भी रखे। इस मौके पर कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। साथ ही किसानों और अधिक लाभ दिलाने के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान हित में काफी बेहतर काम कर रही है। छोटे और मझोले किसानों को और अधिक सुविधाएं देने के साथ ही उनकी उपज को बेहतर मार्केट उपलब्ध कराए जाने पर चर्चा हुई। प्रदेश स्तरीय कार्य समिति में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा राजेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, योगेश चैहान, जोगेंदर सिंह पुण्डीर, आनंद सिंह बिष्ट, देवी सिंह राणा, ऋषिपाल बाल्मीकि, प्रदेश मंत्री इंद्रपाल मान, नरेश हुड़िया, प्रदीप बिष्ट, डा. मनवीर विधाणा, सूर्यवीर मलिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र व्यास, सोशल मीडिया प्रभारी विनय भट्ट, कोषाध्यक्ष सोबन सिंह, गढ़वाल संयोजक पवन चैधरी, जीवन भट्ट, सह संयोजक बलकार सिंह, ललित मोहन नेगी, चैधरी सचिन झबरेड़ी, सह मीडिया प्रभारी मनोज जोशी, जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, बच्चन सिंह अधिकारी, शेर सिंह बिष्ट, कमल जोशी ‘मुनि’, विजय सिंह रावत, प्रताप सिंह पवार, जयकृत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, नृपेंद्र चैधरी आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.