Friday, September 4, 2026

स्वरोजगार के आवेदनों को प्राथमिकता दे बैंकर्स : मुख्य विकास अधिकारी 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व स्वनिधी योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए नगर निकाय के अधिकारियों और बैंकर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिये कि योजना से संबंधित जो भी आवेदन प्राप्त होते है उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होने सभी नगर निकायों को निर्देश दिये कि स्वानिधि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को परीक्षण करते हुए संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारण करें यदि किसी आवेदन में कोई कमी पायी जाती है तो संबंधित आवेदन से वार्ता कर आवेदन को पूर्ण करते हुए एमएसवाई पोर्टल पर अपडेट करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही । इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, लीड बैंक अधिकारी एसएस जंगपांगी सहित सम्बन्धित बैंक के शाखा प्रबंधक व ईओ नगर पालिका एवं नगर पंचायत उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.