Friday, September 4, 2026

आईपीएल में चल रहे सट्टे का खुलासा, एक गिरफ्तार 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  कोतवाली पुलिस ने शहर में संचालित किये जा रहे लाखों के आईपीएल सट्टे का खुलासा करते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नौ लाख की नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर रोड पर एक एसयूवी कार में आईपीएल में ऑनलाइन सटटा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर कोतवाल विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम रामपुर बार्डर पर पहुंची और कार की घेराबंदी कर दी। इस दौरान कार में सवार एक युवक को दबोच लिया। कार में रखे 9 लाख रूपये की नकदी, चार मोबाइल, सटटा पर्ची बरामद की गयी। पुलिस ने सामान सहित कार को जब्त कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए सटोरिए ने अपना नाम रम्पुरा निवासी भुवनेश कुमार कोली बताया। पुलिस ने भुवनेश के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके साथ सट्टेबाजी में जितने भी लोग लिप्त थे उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.