Friday, September 4, 2026

यहां सैर के लिए निकले व्यक्ति पर तेंदुए का हमला, चार घंटे बाद इस हालत में मिले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,अल्मोड़ा। छुट्टी में घर आकर सुबह की सैर पर निकले व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। चार घंटे की ढूंढखोज के बाद वे झाड़ियों में पड़े मिले। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रानीखेत अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है। जमन सिंह दिल्ली की एक निजी संस्था में नौकरी करते हैं। वे छुट्टी पर घर आए थे।

बग्वालीपोखर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भंडरगांव निवासी जमन सिंह (58) पुत्र आन सिंह पर बुधवार सुबह छह बजे घूमने निकले थे लेकिन जब बहुत देर बाद भी नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन, पुलिस और ग्रामीणों की खोजबीन के बाद लगभग चार घंटे बाद जमन सिंह बग्वालीपोखर कफड़ा मोटरमार्ग के पास झाड़ियों में घायलावस्था में पड़े मिले।

लोगों की मदद से उन्हें रानीखेत अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है उन पर तेंदुए ने हमला किया है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर गोपाल दत्त जोशी और वन विभाग की टीम ने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.