Friday, September 4, 2026

महिलाएं करेंगी कांग्रेस की जीत सुनिश्चित : मीना शर्मा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है कि वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में महिलाएं मील का पत्थर साबित होगी। कहा कि महिलाएं इस राज्य की दिशा और दशा बदलने में सक्षम है और वह किसी भी कार्य को निष्ठा लगन समर्पण और ईमानदारी के साथ करके उसे मंजिल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

शर्मा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकलई में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने वार्ड महिला कांग्रेस कमेटी का गठन करते हुए कमरु निशा को वार्ड अध्यक्ष आरती और सांवरिया को उपाध्यक्ष हलीमा खातून को महामंत्री और उषा को संगठन मंत्री बनाया। इस आशय के मनोनयन पत्र भी जारी किये गए। बैठक में निगम पार्षद राजेश कुमार, विशाल भारती, मंगल सेन, इजहार, हाजी सिरुल, निशा, सुनीता, आसमां, जसोदा, शीला, अनीता, अंजुम सहित दर्जनों अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.