Friday, September 4, 2026

लगातार बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर निगम के वार्ड नंबर 25 प्रीत विहार में दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रीत विहार में सभा को संबोधित करते हुए आप नेता नंदलाल ने कहा की आम आदमी पार्टी हर युवा को रोजगार देने की गारंटी दे रही है। उत्तराखंड की जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की भी गारंटी दी जा चुकी है। पार्टी ने दिल्ली में स्कूल और स्वास्थ्य पर विश्व स्तरीय कार्य किया है। दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में लागू करना है ।

जिला सचिव करनैल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अरविंद केजरीवाल हिंदुस्तान के मात्र एक ऐसे नेता है जो काम के आधार पर वोट मांगते हैं।  इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय वर्मा, मनोज कालाकोटी, फुरकान, गोविंद गुप्ता,दानिश आदि लोग थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में ओमवती, मंजू देवी, पुष्पा, रामवती, रजिया, कमला देवी, मुन्नी, प्रेमलता, गोविंद गुप्ता, दानिश, अशोक सागर, अमरजीत, राजीव,अमन, शिवम, उमेश सागर, प्रताप सिंह, रविंदर गुप्ता, अंकित वाल्मीकि, सुरेंदर, जितेंद्र, सोनू, गोलू, इंतज़ार, फिरासत खान आदि लोग थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.