Friday, September 4, 2026

जेपीएस में आईएएस चयनित वरुणा अग्रवाल का हुआ स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के सभागार में वरुणा अग्रवाल के अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। । जहां वरुणा अग्रवाल ने अपने अनुभवों को साझा किया । उन्होंने बताया कि गुरुजनों के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से सफलता को अर्जित किया। उन्होंने अपनी उपलब्धता के लिए विद्यालय प्रबंधन के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

आईएएस की परीक्षा में 38 वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। वरुणा ने 2013 में विज्ञान वर्ग से 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि वरुणा को अब सार्वजनिक जीवन जीना है जिसके लिए उन्हें और मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि वरुणा की इस उपलब्धि ने सभी की आशाओं को और अधिक बढ़ा दिया है । वरुणा के पिता सुबोध अग्रवाल ने जेसीज स्कूल का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन और गुरुजनों की शिक्षा के कारण ही उनकी बेटी को यह मुकाम मिल पाया है। बता दे कि रुद्रपुर से अब तक 5 आई.ए.एस चयनित हुए हैं और ये सभी जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के विद्यार्थी रहे हैं। इसमें आशीष मिड्डा , मनुज गोयल, योगेन्द्र कुमार, निकिता खण्डेलवाल एवं वरुणा अग्रवाल शामिल हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य ने वरुणा अग्रवाल व उनके अभिभावकों को बधाई दी । कार्यक्रम के अंत में उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.