Friday, September 4, 2026

जानिए,किस किसान नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष साहब सिंह सेखों ने किसानॉन की तीन कृषि कानून वापस लेने की मांग पर सरकार द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र की गूंगी बहरी सरकार अगर अब भी नहीं मानेगी तो जिस तरह से भगत सिंह ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। उसी तरह वह भी किसानों के लिए अपनी जान दे देगे और आत्मदाह कर लेंगे। उन्होने कहा कि सरकार इन कानून को लादकर वैसे ही किसानों को मारने का प्रयास कर रही है। तो सरकार के उत्पीड़न से मारना अच्छा है कि अगली बार सरकार के खिलाफ आत्मदाह कर लिया जाए। कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर शीघ्र ही कार्यवाही करनी चाहिए। साहब सिंह सेखों ने कहा कि केंद्र सरकार को किसान विरोधी कृषि कानून वापस लेने होंगे। यह किसान विरोधी बिल किसानों पर लादकर सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.