Friday, September 4, 2026

चुघ ने किया फुटबॉल मैच का शुभारम्भ 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  ट्रांजिट कैंप में लाल बहादुर शास्त्री यंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित प्रथम स्वर्गीय वीरेंद्र राय स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में पीलीभीत स्टेडियम और रुद्रपुर स्टेडियम बीच खेले गए मैच का शुभारम्भ वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने किया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा चुघ का स्वागत करते हुए उनको शॉल ओढ़ाकर और बुके व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। चुघ ने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों को यदि उचित प्लेटफार्म मिल जाए तो वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। आज के बढ़ते दौड़ में युवा पीढ़ी को नशे की लत खोखला कर दिया है। युवा पीढ़ी को हर हाल में बचाना होगा और उन्हें खेल की राहों आगे बढ़ाना होगा जिससे युवा पीढ़ी का मानसिक और शारीरिक विकास हो।

मैच में पीलीभीत की टीम ने 3 -1 से रुद्रपुर की टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया मैच में रेफरी का दायित्व अखिलेश मंडल ,सहदेव और सूरज दास द्वारा इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में राज कोली, पार्षद विधान राय, विजय डे, गौरव दास, प्रणय चौधरी, राहुल, वीरू प्रशांत कर्मकार, जीवन मंडल, कृष्णकांत सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.