Friday, September 4, 2026

पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार का स्वागत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर शहर, प्रदेश और देश को गौरवान्वित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंडन खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने एक समारोह में ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मनोज सरकार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह और आशीर्वाद से आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में गोल्ड मेडल लाना उनका लक्ष्य है इसके लिए वह जी जान लगा देंगे। मनोज सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी आगे बढ़ाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास में भी सहायक हैं। खेलों में कैरियर की अपार संभावनायें हैं। आज प्रदेश और केंद्र सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मीरा बोस ने किया। कार्यक्रम में रेवा सरकार,मीरा, प्रोनोति विश्वास, सीमा राय, सीमा मण्डल, आरती विश्वास, मंजू मोदक, गीता वैध, कनिका मण्डल, आशा सरकार, भारती मण्डल, संगीता सरकार, नीता डे, सुचिता विश्वास, बसंती विश्वास, बबिता मण्डल, बसंती, मीरा, पार्वती, रंजू, सुषमा, सुनीता, मंजू मोदी, संगीता निषाद, सुशीला आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.