Wednesday, October 28, 2026

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से हो जाएगा चारधाम यात्रा का आगाज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज हो गई है. पीएम मोदी के मुखवा और हर्षिल आने के बाद से यात्रा के पक्ष में माहौल बना है. बता दें पिछले साल की तुलना में इस बार चार धाम यात्रा दस दिन पहले शुरू हो रही है. यानी कि इस बार यात्रा के लिए ज्यादा दिन उपलब्ध होंगे. यात्रियों के स्तर पर पंजीकरण के लिए दिखाए जा रहे उत्साह को देखते हुए सरकार ने भीड़ प्रबंधन को भी ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी है.

पीएम मोदी ने किया था चारधाम यात्रा का ग्रैंड प्रमोशन

पीएम मोदी के मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा और पर्यटन स्थल हर्षिल के दौरे से यात्रा के लिए अच्छा माहौल तैयार हुआ है. बता दें प्रधानमंत्री 6 मार्च को उत्तराखंड आए थे. ऐसा पहली बार हुआ, जब चारधाम यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आना हुआ. भले ही औपचारिक कार्यक्रम शीतकालीन यात्रा को लेकर था, लेकिन पीएम मोदी ने चारधाम यात्रा की भी भरपूर ब्रांडिंग की.

30 अप्रैल से हो जाएगा चारधाम यात्रा का आगाज

बता दें 2024 में चार धाम यात्रा का शुभारंभ दस मई को हुआ था. इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है. इसके अलावा साल 2023 की बात करें तो यात्रा 22 अप्रैल को शुरू हो गई थी और 56,18497 श्रद्धालु यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे. वहीं साल 2024 में कम दिन मिलने और प्राकृतिक आपदा की घटनाओं के बावजूद यात्री संख्या के आंकडे़ ने सबको चौंका दिया था. 2024 में कुल 48,04215 यात्री उत्तराखंड पहुंचे थे.

कब खुलेंगे उत्तराखंड में चारों धामी के कपाट

बता दें गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस बार 30 अप्रैल को हो जाएगा. वहीं 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे. जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे. उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटी हुई है. सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड की यात्रा व्यवस्था ने देश दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है. पीएम मोदी ने चारधाम यात्रा का भरपूर प्रमोशन किया है. हम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.