Friday, September 4, 2026

ट्रायल के लिए खुला तीन माह से बंद गावा चौक का कट 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  लगभग तीन माह पूर्व प्रशासन द्वारा बंद द्वारा प्रशासन ने गावा चौक पर बंद किये गये कट को 15 दिन के ट्रायल के लिए खोल दिया है। कट खुलने से लोगों को राहत मिली है। इस कट को खुलवाने के लिए व्यापार मंडल सहित कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने पैरवी की थी।

बता दें 5 जुलाई को गावा चैक पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से जीजा साले की मौत के बाद प्रशासन ने मीडियन कट को बंद कर दिया था। जिसके चलते माॅडल कालोनी समेत कई कालोनियों के लोगों को लम्बा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा था। मामले को लेकर प्रभावित लोग जिलाधिकारी से मिले थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित विधायक राजकुमार ठुकराल और कांग्रेस नेताओं ने जनहित को देखते हुए कट खोलने की जिलाधिकारी से मांग की थी। जिसके बाद डीएम रंजना राजगुरू ने सड़क सुरक्षा समिति से इसको लेकर रिपोर्ट मांगी थी। सड़क सुरक्षा समिति ने 15 दिन के लिए ट्रायल के तौर पर कट खोलने का सुझाव दिया। शनिवार देर शाम एसपी ट्रैफिक मिथिलेश सिंह, सीओ ट्रैफिक बीएस भंडारी ने विधायक ठुकराल की मौजूदगी में गावा चौक का निरीक्षण किया और 15 दिनों के लिए ट्रायल के तौर पर कट खोल दिया गया। गावा चैक पर अब टैªक लाइट सुचारू होने के साथ ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी। ट्रायल सफल रहा तो कट को स्थाई रूप से खोला जायेगा। विधायक ठुकराल और जुनेजा ने कहा कि कट खुलने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.