Friday, September 4, 2026

आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत जय हिंद ऑटोटेक ने बरेली को हराया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और युवा प्रतिभाओ को निखारने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में डीपीएस सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें दिन का मैच गंगाशील क्रिकेट एकेडमी बरेली और जय हिन्द ऑटोटैक के बीच प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।

जय हिन्द ऑटोटेक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गंगाशील क्रिकेट एकेडमी बरेली की टीम 39.4 ओवरों में 244 रन के स्कोर पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय हिंद ऑटोटेक की टीम ने 37.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जयहिंद ऑटोटैक के खिलाड़ी योगेश कश्यप ने शानदार बल्ऱेबाजी करते हुए मात्र 75 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जय हिंद ऑटोटेक के गेंदबाज राकेश बाघेल ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट अपने नाम किये। डीपीएस क्रिकेट टूर्नामेंट में स्वर्गीय बीरपाल सिंह की याद में कराया जा रहा है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी खिलाडियों का परिचय लिया और विजयी टीम को बधाई दी। दर्शकों में भी मैच के प्रति ख़ासा उत्साह देखने को मिला।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.