Saturday, September 5, 2026

यहां झोपड़ी में लगी भीषण अग्निकांड में 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद विहार बस्ती में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 83 वर्षीय बुजुर्ग की आग से झुलसकर मौत हो गई। बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए जलाई गई आग की चपेट में आ गए, जो अनियंत्रित होकर झोपड़ी में फैल गई।

जानकारी के अनुसार, जेपीएस स्कूल के पास वार्ड एक आनंद विहार में रहने वाले रामचंद्र अपनी पत्नी चमेला के साथ पिछले छह–सात वर्षों से झोपड़ी में रह रहे थे। दंपति आसपास के लोगों से मिलने वाली सहायता और दान पर निर्भर होकर जीवन यापन कर रहे थे। मंगलवार शाम ठंड से बचाव के लिए झोपड़ी में आग जलाई गई थी, जो अचानक कपड़ों और बिस्तर तक फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आग तेजी से फैल चुकी थी और एक व्यक्ति झोपड़ी के अंदर फंसा हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी गई। रुद्रपुर फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर फायर टेंडर की सहायता से आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के बाद झोपड़ी में फंसे बुजुर्ग को बाहर निकाला गया, लेकिन अत्यधिक झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 83 वर्षीय रामचंद्र निवासी रामनगर पट्टी, जिला बनारस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रामचंद्र चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण वे समय रहते झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सके। घटना के समय उनकी पत्नी झोपड़ी के बाहर थीं और आग बुझाने में असहाय रहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.