Friday, September 4, 2026

किसानों के समर्थन में बंद रहेगा रुद्रपुर का बाजार, आम आदमी पार्टी भी आई साथ 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  सोमवार को किसानों द्वारा आहूत भारत बंद को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने अपना समर्थन दे दिया है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि हालांकि सोमवार को नगर में साप्ताहिक बंदी का दिन होता है उसके बावजूद भी किसानों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद में सभी व्यापारी पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। कहा कि इस दौरान अति आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के बंद को समर्थन दे दिया है।

जुनेजा ने बताया कि गत दिनों किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापार मंडल के अनेकों पदाधिकारियों से संपर्क किया था। जिसमें किसान संगठनों द्वारा निवेदन किया गया कि प्रस्तावित 27 सितंबर को भारत बंद रहेगा। उसमे शहर के के व्यापारी भी अपना सहयोग करें। इसके पश्चात व्यापारिक यूनियनों से विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया कि सोमवार को रुद्रपुर का संपूर्ण बाजार बंद रहेगा।

वहीं आम आदमी पार्टी नेता नंदलाल ने कहा है कि पूरे देश का किसान आज परेशान है। पूंजीपतियों की सरकार किसानों के दुख दर्द को नहीं समझ पा रही है। तीनों काले कृषि कानून के विरोध में 10 माह से लगातार किसान आंदोलनरत हैं। लेकिन हठधर्मी अपनाये केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आम जनता किसानों के साथ खड़ी है ।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भारत बंद के समर्थन में आम आदमी पार्टी उतरेगी। भाजपा की दमनकारी नीतियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएँगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.