Friday, September 4, 2026

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी,मीना शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर ।उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी श्रीमती शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता निष्ठा लगन समर्पण और नई ऊर्जा के साथ भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगी श्रीमती शर्मा भदईपुरा में महिला कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित कर रही थी इससे पूर्व यहां पहुंचने पर श्रीमती शर्मा का भव्य स्वागत किया गया बैठक के दौरान श्रीमती बृजेश गंगवार को महिला कांग्रेस का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इसके अतिरिक्त दर्जनों अन्य महिलाओं को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा उन्होंने कहा कि सभी वार्डो में महिला कांग्रेस की वार्ड अध्यक्ष जल्दी ही मनोनीत कर दी जाएंगी बैठक में उपस्थित प्रमुख महिलाओं में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुरजीत कौर कौशल्या यादव महानगर महिला कांग्रेस की सचिव सावित्री यादव सीता देवी विमला सरोज गीता कृष्णा देवी संगीता रामबेटी खातून बेगम प्रेमवती देवकी देवी ललिता पूनम सरिता संध्या शारदा मूर्ति परमिंदर कौर सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.