Friday, September 4, 2026

एसओजी टीम ने पकड़ा नकली मिठाई बनाने का कारखाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर: लंबे समय से एसओजी की टीम को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि रुद्रपुर क्षेत्र के रेशम बाड़ी इलाके में नकली मिठाई का कारोबार किया जा रहा है सूचना पर एसओजी की टीम ने रेशम बाड़ी क्षेत्र में एक घर में छापामारी की जहां से भारी संख्या में मिठाइयां बरामद हुई हालांकि फिलहाल एसओजी की टीम और पुलिस की टीम इसकी जांच कर रही है कि मिठाइयों नकली है या असली और इसके साथ ही 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

रुद्रपुर एसओजी की टीम को सूचना मिली कि रुद्रपुर के रेशम बाड़ी इलाके में नकली मिठाइयां बनाई जा रही है जिस पर रामपुरा पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से रेशम वाले इलाके में पहुंचकर एक घर में छापा मारा। जहां मिठाई बनाने के उपकरण और मिठाईयां बरामद हुई हालांकि एसओजी की टीम फिलहाल दोनों को को पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है जो लोग मिठाई बनाने का काम करते थे।

हिरासत में लिए गए मिठाई बनाने वाले युवक का कहना है कि वह इन मिठाइयों की सप्लाई उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में करता था हालांकि एसओजी की टीम अब यह जांचने में जुड़ गई है कि यह मिठाईयां बनकर कहां कहां जाती थी और मिठाइयां की क्वालिटी क्या है। फिलहाल दोनों से एसओजी की टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.