Friday, September 4, 2026

पुलिस अधिकारियों ने जांची यातायात व्यवस्था, 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पुलिस के आला अधिकारी लाव लश्कर के साथ शुक्रवार को डीडी चौक पहुंचे। यहाँ उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और चौक का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, यातायात एसपी भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीओ अमित कुमार, यातायात निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए यातायात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि चौराहे के चारों तरफ अब बिजली के खंभे के पीछे ट्रैफिक खड़ा होगा। एसपी ममता वोहरा ने कहा कि चौराहा पूर्ण रूप से खाली रहे और पैदल आवागमन में बाधा उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा इस स्थान पर लाइनिंग करवाई जाएगी ताकि कोई इसका उल्लंघन ना करें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक लाइट को लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता चल रही है और जल्द ही ट्रैफिक लाइट व्यवस्था शुरू कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आम लोगों का खान था कि प्रशासन यदि यातायात व्यवस्था में सुधार चाहता है तो पहले उस क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराएं ताकि रास्ता पूरी तरह से सुचारू हो सके। उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उन पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करें। यही नहीं शहर के अन्य चौराहों पर भी अतिक्रमणकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पूरे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू की जाए।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.