Friday, September 4, 2026

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे टैंकरों को नगर निगम ने किया जब्त  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सेप्टिक टैंक साफ़ करने वाली गाड़ियों के खिलाफ नगर निगम सख्त हो गया है। निगम के सहायक नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी ने कार्रवाई करते हुए  सेप्टिक टैंक साफ़ करने वाले दो  टैंकर जब्त कर लिए। जब्त किये गए टैंकरों में एक टैंकर सुभाष कॉलोनी से और दूसरा टैंकर रमपुरा से जब्त किया गया।

गोस्वामी ने बताया कि मुख्य नारा आयुक्त विशाल मिश्रा द्वारा टैंकर मालिकों की बैठक में वाहनों का पंजीकरण कराने के बाद ही काम करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि बावजूद इसके बिना रजिस्ट्रेशन और नियमों को पूरा न करने वालों पर निगम सख्ती से काम कर रहा है।  बिना रजिस्ट्रेशन इस तरह के वाहनों को चलाना सेप्टेज मैनेजमेंट अधिनियम 2019 की धारा के विरुद्ध है। टैंकर जब्त करने वाली टीम में अमृत योजना विशेषज्ञ अजय बंसल, सफाई निरीक्षक उदय वीर सिंह, पीआरडी जवान नरेंद्र नेगी तथा किशोरी लाल मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.