Friday, September 4, 2026

श्री राधा कृष्ण मंदिर का बीस लाख से होगा कायाकल्प

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  ट्रांजिट कैंप वार्ड संख्या दो में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर का बीस लाख की लागत से कायाकल्प किया जायेगा। यह घोषणा विधायक राजकुमार ठुकराल ने मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में की।
मंदिर परिसर में आयोजित क्षेत्रवासियों की बैठक में लोगों ने मंदिर में छत निर्माण के साथ ही सौंदर्यीकरण की मांग की। जिस पर विधायक ठुकराल ने कहा कि श्री राधा कृष्ण मंदिर का भव्य रूप देने के लिए विधायक निधि से बीस लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। ठुकराल ने कहा कि यह मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है। अटूट आस्था के इस धार्मिक स्थल सुंदर और भव्य रूप प्रदान किया जायेगा। विधायक ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर  मनोज गुप्ता, चंदन तिवारी, युगल, सुशील यादव, दिवेश दुबे, योगेश तिवारी, जयपाल सिंह, दीन दयाल, गीता देवी, शुभम गुप्ता, सोनू यादव, मनोरमा, रजनी मिश्रा, मंजू सरकार, विधान राय, गुड्डू, राम अवतार, राम कुमार, जय यादव, अनिल यादव, कलपति देवी, अनारकली आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.