Friday, September 4, 2026

दो भाईयों के विवाद के चलते नगर निगम के काम पर पड़ा असर

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भूरारानी के वार्ड संख्या 32 में दो भाइयों के बीच जल निकासी के लिए चल रहे विवाद के कारण नगर निगम के काम पर असर पड़ रहा है। हालांकि नगर निगम द्वारा जल निकासी की व्यवस्था कर दी गयी है।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि दो भाईयों के बीच जल निकासी को लेकर झगड़ा चल रहा था । उन्होंने बताया कि जल निकासी की समस्या के चलते योगेंद्र सिंह के घर के बाहर जलभराव होता था। आयुक्त दीपक के मुताबिक योगेंद्र ने जब नगर निगम को अपनी समस्या से अवगत कराया तो नगर निगम ने वहां पहुंचकर जल निकासी का प्रयास किया तो महेंद्र पाल ने  निगम के अधिकारीयों और प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया की इन सब के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई, ताकि आसपास के क्षेत्रों में डेंगू या अन्य संक्रमित बिमारियों का खतरा न हो । आयुक्त गोस्वामी ने बताया कि इस तरह के व्यवधान से निगम के काम पर असर पड़ता है ।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.