Friday, September 4, 2026

पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार का सीएम धामी ने किया स्वागत 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  टोक्यो पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार का मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर स्वागत व अभिनंदन कर सम्मान किया गया। एसएल 3 वर्ग में दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने मुख्यमंत्री से वादा किया कि ओलंपिक 2024 में गोल्ड पदक जीतकर वे देवभूमि उत्तराखंड को पुनः गौरवान्वित करेंगे।

सीएम धामी के साथ सरकार की भेंट के दौरान नवीन खेल नीति पर भी चर्चा हुई। जिससे आने वाले समय मे खिलाड़ियों को नवीनतम खेल सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही यह सिद्ध किया है कि यदि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस अवसर पर भाजपा के उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार प्रकट किया। शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से मनोज सरकार ने रुद्रपुर सहित समस्त उत्तराखंड वासियों को गौरवान्वित किया है। सरकार से प्रेरणा लेकर अन्य खिलाड़ी भी भिन्न क्षेत्र में अपने कौशल व दक्षता से उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.