Friday, September 4, 2026

विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने 74 खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम महतोष से पिपलिया नंबर एक व मकरंदपुर आदि ग्रामों से होते हुए दिनेशपुर मुख्य मार्ग तक 2.8 किमी सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग लम्बे समय से की जा रही थी सड़क का निर्माण होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।कहा कि भाजपा सरकार में विकास की किरण अंतिम छोर के व्यक्ति क पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। गांवों में बहुद्देशीय शिविर लगाकर जनसमस्याओं का निस्तारण मौके पर किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, कर्ण सिंह, सद्दाम, मुकेश कुमार, विधान मण्डल, राजू दुमड़ा, आनन्, तपस, सुखदेव, कल्पना , अशोक विश्वास, जितेन्द्र बजाज, सुशील बजाज, मनोज सेठी, सोनू गुम्बर, सरदार पाल सिंह, शांति बाला, मीरा विश्वास, उर्मिला विश्वास आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.