Friday, September 4, 2026

पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों को यदि उचित प्लेटफार्म मिल जाए तो वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। शर्मा ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में लाल बहादुर शास्त्री यंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित प्रथम स्वर्गीय वीरेंद्र राय स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थी।
शर्मा ने टूर्नामेंट का शुभारम्भ पंतनगर और दिनेशपुर की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक कर किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा शर्मा का भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर और बुके प्रदान कर सम्मानित किया। दिनेशपुर और पंतनगर के मध्य खेले गए मैच में पंतनगर की टीम ने 3-1 से दिनेशपुर की टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच में रेफरी का दायित्व सुरंजन मंडल सहदेव और सुचित्रा दास द्वारा निभाया गया। कमेंट्री तापस द्वारा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, डॉ सुमित राय, नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद मालती मौर्या, शंभू मौर्या, राजा, विजय डे, राहुल, वीरू, प्रशांत कर्मकार, जीवन मंडल, कृष्णकांत सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.