Friday, September 4, 2026

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने खिलाड़ियों को सिखाये योग के गुर

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  स्थानीय श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला रुद्रपुर में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के नेतृत्व व महासंघ संस्थापक अध्यक्ष योगगुरू मंगेश त्रिवेदी की अगुवाई में 71 लाख लोगों को योगाभ्यास करवाने के महासंकल्प का आगाज किया गया। इस दौरान महासंघ उधम सिंह नगर की महासचिव व योग अध्यापक मंजू खनी ने खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों को योगाभ्यास करवाया। साथ ही कौशल अभियान के तहत योग प्रेमियों व खिलाड़ियों को नशा मुक्ति संकल्प भी दिलाया गया।
मंजू खनी ने बताया कि 71 लाख देशवासियों को योगाभ्यास करवाने का यह सिलसिला लगातार दस दिनों तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी में योगविद्या से प्रेरणादायी योगदान देने वाले अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने समय-समय पर देशवासियों को योगा करवाकर सेहत की नेमत बांटी है। लॉक डाउन के जिस दौर में संक्रमण के चलते घर से निकलने पर पाबंदी थी उस दौर में तनावग्रस्त देशवासियों के लिए आभासी दुनिया से जुड़कर योगाभ्यास के जरिये शारीरिक, मानसिक फिटनेस के अग्रदूत बने महासंघ अध्यक्ष त्रिवेदी ने महासंघ योग शिक्षकों, शिक्षिकाओं द्वारा देशवासियों को स्वस्थ्य रखने का सराहनीय प्रयास भी किया और योग को संक्रमण सुरक्षा चक्र भी बनाया। खनी ने कहा कि किसी भी खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको एक सुनम्य शरीर, एकाग्रता और उन्मुक्त दिमाग की जरूरत है। यह सब योग के जरिये हासिल किया जा सकता है। रोजाना योगाभ्यास न केवल किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन को बढ़ा सकता है, बल्कि यह मानसिक व शारीरिक दोनों लिहाज से उसे एक उम्दा और मजबूत मनुष्य बना सकता है।
इस मौके पर जिला जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के महासचिव ऋषि पाल भारती, हरीश धीर, शेखर सक्सेना, राजीव कुमार, अर्चना चौधरी, हार्दिक, नियति खनी, वैष्णवी, जय प्रकाश, लवली विश्वकर्मा, प्रिया विश्वास, गुलशन, शिवम, शुभम, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.