Friday, September 4, 2026

मेयर व एमएनए ने किया कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का स्थलीय निरीक्षण 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी , रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के साथ फाजलपुर महरौला में निर्माणाधीन कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण कार्यों स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मेयर और एमएनए ने निर्माण कार्य जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये।
मेयर रामपाल ने कहा कहा कि प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण पूरा होने के बाद जल्द ही घरों से निकलने वाले गीले कचरे से बायोगैस का उत्पादन करके उसे कम्प्रेस्ड कर सीएनजी के रूप में उपयोग में लाया जायेगा। इससे जहां शहर में कचरे की समस्या का समाधान होगा वहीं इससे नगर निगम को आर्थिक लाभ होगा। मेयर ने कहा कि नई सोच के साथ शहर को विकास का मॉडल बनाने के दिशा में नगर निगम लगातार काम कर रहा है। शहर में कचरे के निस्तारण की समस्या कई वर्षों से बनी हुयी है। किच्छा रोड से कचरे के पहाड़ को हटाने का काम निरंतर जारी है। साथ ही फाजलपुर में प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। संभवतः 2022 में इसका निर्माण पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में भारत सरकार ने हाल ही में नगर निगम को ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेट दिया था। निगम का प्रयास स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम रुद्रपुर को प्रथम पायदान पर लाना है। इसी को ध्यान में रखकर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। एमएनए मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता को लेकर नगर निगम स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि फाजलपुर महरौला में बन रहा प्रोसेसिंग प्लांट शहर के लिए वरदान साबित होगा। इससे जहां शहरवासियों को गंदगी से निजात मिलेगी वहीं यह नगर निगम के लिए आय का बड़ा स्रोत भी बनेगा। इससे होने वाली आय शहर में होने वाले विकास कार्यों पर खर्च की जायेगी।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.