Friday, September 4, 2026

27 अक्टूबर को होगा भाईचारा एकता मंच का वार्षिकोत्सव

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच का वार्षिकोत्सव 27 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में आयोजित होगा। संगठन की बैठक में यह निर्णय लिए गए। इस दौरान संगठन व गृह लक्ष्मी सेवा समिति के सहयोग से संचालित सिलाई सेंटर में सिलाई सीखने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि संगठन द्वारा गृह लक्ष्मी सेवा समिति के सहयोग से चल रहे सिलाई सेंटर एवं ब्यूटीशियन कोर्स का कार्य आगे भी जारी रहेगा। गंगवार ने कहा कि भाई सारा एकता मंच महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर उन्हें समाज में बराबर का स्थान दिलाना ही संगठन का उद्देश्य है। बैठक में तय हुआ कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटेल जयंती का कार्यक्रम अंबेडकर पार्क में होगा और इस कार्यक्रम को ही भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव का रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में महिला शक्ति का सम्मान किया जाएगा। इस वर्ष संगठन द्वारा 2000 महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में संगठन की महिला जिला अध्यक्ष सुमन पंत ने सभी पदाधिकारी व सदस्यों से अपील की है कि अभी से संगठन के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं। इस दौरान बैठक में महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार और महिला महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी ने संगठन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर सेंटर की संचालिका ज्योति मंडल के अलावा भाईचारा एकता मंच की दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.