Friday, September 4, 2026

8 से 16 वर्ष के खिलाड़ियों को दी जाएगी निशुल्क ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग :अजय तिवारी

Share

Advertisement

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वाधान में कोविड-19 की संक्रमण को देखते हुए जिला उधम सिंह नगर के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग की शुरुआत 25 जून से करने जा रहा है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया है कि कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए जिला एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को घर पर ही क्रिकेट कोचिंग के टिप्स देने का फैसला लिया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर ने जिला उधम सिंह नगर के आयु वर्ग 8 वर्ष से 16 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग की शुरुआत 25 जून से कर रहा है। जिसमें जिला उधम सिंह नगर के सभी स्कूलों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं कोचिंग पूर्ण रूप से निशुल्क है। इस ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग में बीसीसीआई ए लेवल और रणजी स्तर के खिलाड़ियों की सहायता से बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सीखने में मदद की जाएगी। इस छह दिवसीय ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग में बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और फिटनेस की बारीकियों को खिलाड़ी सीख सकेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के द्वारा खिलाड़ियों की इस वर्ष कोविड-19 के संक्रमण खिलाड़ी बहुत प्रभावित हुए हैं और उनका खेल भी प्रभावित हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए देखते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को घर पर ही बीसीसीआई लेवल और पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ियों के द्वारा ऑनलाइन कोचिंग देने व क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ खिलाड़ियों को मिल सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.