Saturday, September 5, 2026

8 अनोखी शर्तों के साथ कपल ने की शादी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शादी,सात फेरों से बना जन्मों का एक बंधन है। इस बंधन में कुछ शर्तें भी होती हैं जो सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के बीच की बात होती है। लेकिन भैया… इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कपल का शादी का कॉन्ट्रैक्ट खूब चर्चा में हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट में दुल्हन ने ऐसी-ऐसी शर्तें रखी हैं कि वीडियो देखने के बाद कई लड़कियां बोल रही हैं कि वे भी शादी में ऐसी शर्तें रखेंगी। सही में, कुछ शर्तें तो इतनी हैरान करने वाली हैं कि दूल्हा भी शायद एक बार को सोच में रहा होगा शादी करूं या नहीं !इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन बैठकर एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर रहे हैं। उसमें अंग्रेजी में आठ शर्तें लिखी हैं। पहली शर्त है कि दोनों महीने में सिर्फ एक पीत्जा खाएंगे। दूसरी शर्त के मुताबिक दूल्हे को हमेशा घर के खाने के लिए हां कहना पड़ेगा। तीसरी शर्त दुल्हन के लिए है, जिसके अनुसार उसे शादी के बाद हमेशा घर में साड़ी पहननी पड़ेगी। चौथी शर्त में लिखा है कि दूल्हा नाइट पार्टी तो कर सकता है, लेकिन सिर्फ अपनी पत्नी के साथ। पांचवी शर्त है कि दोनों को रोज जिम जाना ही होगा। छठी शर्त है कि दूल्हे को हर रविवार नाश्ता बनाना होगा। सातवीं शर्त के मुताबिक दूल्हे को हर पार्टी में दुल्हन की सुंदर तस्वीरें खींचनी होगी। आठवीं शर्त में लिखा है हर 15 दिन में दूल्हे को उसे शॉपिंग पर लेकर जाना होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.