Friday, September 4, 2026

रम्पुरा में स्थापित गणेश प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने किया विसर्जन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। वार्ड नंबर 22, रम्पुरा में आयोजित गणेश महोत्सव का धूमधाम से समापन हुआ। इस दौरान गाजेबाजों के साथ शोभा यात्रा निकालते हुए श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा में  विधायक  राजकुमार ठुकराल ने भी शिरकत की। जिसमें श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। इस दौरान विधायक ठुकराल ने गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होनंे कहा कि धार्मिक आयोजनों से आसुरी शक्तियों का नाश होता है। धार्मिक आयोजन लोगों को धर्म से जोड़ने का काम करता है साथ ही ऐसे आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार भी होता है। उन्होनंे सभी से मिलजुलकर त्यौहारों को मनाने और आपसी सदभाव और भाईचारे को कायम रखने का आहवान किया। इस अवसर पर भारत भूषण, संजय ठुकराल, राज कोली ,प्रमोद कोली, सूरज कोली, बंटी कोली आदि समेत सैकड़ों लोग शामिल थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.