Friday, September 4, 2026

जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की बढ़ने लगी है संख्या  

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। बदलते मौसम के चलते जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी में भी फिजिशियन को दिखाने के लिए मरीजों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। वहीं बाल रोग विभाग में भी बुखार से पीड़ित बच्चों का पहुंचना लगातार जारी है।
उत्तर प्रदेश में रहस्यमयी बुखार की दस्तक के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग कोताही बरतने के मूड में नहीं है। पैथोलॉजी में भी डेंगू जांच के लिए मरीजों को भेजा जा रहा है। हालांकि अभी तक डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। बुखार क बढ़ते मरीजों को लेकर जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ गौरव अग्रवाल  बताया कि बदलते मौसम की वजह से बुखार से पीड़ित प्रतिदिन दस से पंद्रह मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में लोगों को पानी उबाल कर पीना चहिये। साथ ही उन्होंने कोरोना जांच की हिदायत भी लोगों को दी है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि बीते कुछ दिनों में टाईफाईड मरोजों की संख्या भी बढ़ी है।
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पारस अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन बुखार से पीड़ित लगभग तीस बच्चे अस्पताल इलाज के लिए पहुँच रहे हैं।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.