Friday, September 4, 2026

महानगर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने महानगर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न वार्डों में निवास करने वाली लगभग तीस कर्मठ महिलाओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी है। इसी के साथ उन्होंने निगम अंतर्गत आने वाले सभी चालीस वार्डों में भी महिला कांग्रेस की वार्ड अध्यक्षों को भी नियुक्त किया है।
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा के संरक्षण में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। ढाली ने बताया कि महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की पहली सूची में 30 महिलाओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। इनमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष पद पर इंद्रावती मालती मौर्या, नीलिमा विश्वास, सीमा देवी, कांति कोली, रागिनी मिश्रा, पूनम गुप्ता, मीना राय, महामंत्री पद पर सोनू शर्मा, मंजू जैन, सावित्री सक्सेना, ज्योति टम्टा,  अलका साना, बकुल साना, अंजलि कोली,  सचिव पद पर ममता गंगवार, मधु सिकदर, बिटोला देवी, सरला ठाकुर, सावित्री यादव, संगीता भंडारी, रामा ठाकुर, ममता श्रीवास्तव, रेनू सिंह, कांति प्रजापति, आशा कोली और संगठन मंत्री पद पर रजनी मिश्रा, माला, परवीन और नीतू यादव को शामिल किया गया है। ढाली ने बताया कि जल्द ही सभी के मनोनयन पत्र जारी कर दिए जायेंगे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.