Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर स्टेडियम में आवासीय भवन, हॉकी व सिंथेटिक ट्रैक बनाने की मांग 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ ने देहरादून में मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए रूद्रपुर स्टेडियम में आवासीय भवन व हॉकी ट्रैक, एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने की मांग की।
सीएम को सौंपे ज्ञापन में चुघ ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों के दिव्यांग खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में पदक अर्जित कर राज्य का नाम रोशन करते हैं व खिलाड़ियों को खेल के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। जिस कारण उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। स्पोर्ट्स स्टेडियम रूदपुर में दिव्यांग खिलाडियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण कराया जाए ताकि प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आने वाले दिव्यांग खिलाड़ी आवासीय भवन में रूककर अपने प्रशिक्षण पर पूरा कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर सकें। चुघ ने कहा कि जिला खेल कार्यालय के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 25 खिलाड़ियों का आवासीय बालक एथलेटिक्स छात्रावास है व स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग 300 से 350 खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। एथलेटिक्स खिलाड़ी द्वारा मिट्टी के ट्रैक पर अभ्यास किया जाता है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स की सभी प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रैक पर होती है। यदि स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण हो जाता है तो खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए यह सार्थक पहल होगी। हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण की मांग उठाते हुए चुघ ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में जिला खेल विभाग के पास लगभग 30 एकड़ भूमि है जिसमें सभी खेलों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण होने के साथ ही मैदान का बहुत बड़ा हिस्सा उपयोग नहीं हो पा रहा है और यह भूमि हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए उपयुक्त है। यहाँ भूमि की उपलब्धता के साथ-साथ पानी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पानी एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए मुख्य आवश्यकता है जो कि आसानी से उपलब्ध है। रुद्रपुर में एस्ट्रोटर्फ मैदान हेतु हॉकी उत्तराखंड एसोसिएशन व हॉकी इंडिया एसोसिएशन भी इच्छुक है उक्त एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने में भविष्य में यहाँ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन सफलतापूर्वक करना संभव होगा। ज्ञापन में श्री चुघ ने जिम हॉल निर्माण की मांग भी उठाई। इससे पूर्व शिष्ट मंडल ने सीएम को पुष्प गुच्छ भेंट किया।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.