Friday, September 4, 2026

नगला में सचिन शुक्ला का लहराया परचम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नवगठित नगला नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला ने 1856 मतों से जीत दर्ज की है। यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा के सचिन शुक्ला और निर्दलीय विक्रम सिंह के बीच सीधा मुकाबला था। भाजपा के सचिन शुक्ला ने 2078 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशी को मात्र 22 मत मिले। जबकि 17 मत नोटा पर पड़े और 82 वोट रद्द कर दिये गये।

यहां कुल 2399 लोगों ने मतदान किया था। वार्ड नंबर एक से नेहा मिश्रा 39 वोट प्राप्त कर मात्र दो वोटों से जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंदी सीमा देवी को 37 वोट मिले। वार्ड नंबर दो में ज्योति प्रसाद ने 117 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्धी निशा यादव को 89 वोट मिले। वार्ड नं. 3 में नीलम यादव ने 166 वोट लेकर जीत दर्ज की जबकि उनकी प्रतिद्वंद्धी रेखा को 145 वोट मिले। वार्ड नं. 4 में सुनील रोहेला 206 मत लेकर विजयी हुए उनके प्रतिद्वंद्धी तौहिद अशरफ को 134 वोट मिले। वार्ड नं. 5 अजय ने अपने प्रतिद्वंद्धी टीका सिंह को मात्र 3 वोटों से हराया। अजय को 114 और टीका सिंह को 11 वोट मिले। वार्ड नं. 7 में देवेन्द्र यादव ने 165 वोट लेकर जीत दर्ज की उनकी प्रतिद्वंद्धी भगवती देवी को 118 वोट मिले। वार्ड नं. 6 में गोपाल दत्त पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला की भारी मतों से जीत पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। परिणाम घोषित होने के बाद सचिन शुक्ला और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का समर्थकों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.