Friday, September 4, 2026

द्वारिका फ्लोर मिल पर केंद्रीय जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने मारा छापा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून से आई केंद्रीय जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने आज लालपुर के मलसा रोड पर स्थित रुद्रपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी बलराम अग्रवाल के द्वारिका फ्लोर मिल पर छापेमारी की है। उधर बलराम अग्रवाल का यह कहना है कि जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम एक रूटीन प्रक्रिया के तहत उनकी फ्लोर मिल पर पहुंची है और अपना कार्य कर रही है। पर जीएसटी के वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो टैक्स चोरी को लेकर कुछ मजबूत इनपुट मिलने के बाद केंद्रीय जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने आज बलराम अग्रवाल के द्वारिका फ्लोर मिल पर छापा मारा है। हालांकि शहर में चर्चा का विषय ये भी रहा की आखिरकार ऐसी क्या जल्दबाजी थी। कि विश्वकर्मा पूजा के दिन ही जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम को देहरादून से आकर बलराम अग्रवाल की द्वारिका फ्लोर मिल पर दल-बल के साथ छापा मारना पड़ा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.