Friday, September 4, 2026

धूमधाम से मनी देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती 

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती शुक्रवार को इलाके भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देव शिल्पी विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया। बाद में भजन कीर्तन व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पंतनगर औद्योगिक आस्थान में भी विश्वकर्मा पूजा की धूम रही।
बस अड्डे के निकट निर्मित विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धालुओं ने यज्ञ व हवन कीर्तन का आयोजन किया। इसमें स्वजातीय बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। लोक निर्माण विभाग में देव शिल्पी विश्वकर्मा के मंदिर में सारा दिन पूजा पाठ व भजन कीर्तन के आयोजन किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। शहर की सीमा में स्थापित आईटीआई कालेज में देव शिल्पी की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी ट्रेडों को साफ किया। मशीनों का पूजन अर्चन करने के साथ ही हवन पूजन किया। फिटर-वेल्डर आदि ट्रेडों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। वहीं पंतनगर सिडकुल में तमाम औद्योगिक इकाइयों के देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनकी उपासना की गयी। सिडकुल में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उत्पादन नहीं हुआ। मशीनों की पूजा की गयी और सभी कंपनियों के कर्मचारियों और श्रमिकों में प्रसाद वितरण किया गया।
धूमधाम से मनी देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती 
इसके साथ रोडवेज वर्कशॉप, पॉलीटेक्निक, रेलवे, सिंचाई विभाग, सेतु निगम आदि समेत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, खैरात मशीनों, लोहे की दुकानों आदि में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रसाद वितरण के साथ ही सारा दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.