Friday, September 4, 2026

आम आदमी पार्टी की सभा मे हुआ ड्रामा

Share

Advertisement

 

भोपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए दिहाड़ी मजदूर लाने और कार्य पूरा नहीं होने पर रूपये नहीं देने का आरोप है। इस दौरान गुस्साएं मजदूरो ने आप मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गये है।
दरअसल बुधवार को आप का सदस्यता अभियान कार्यक्रम था। जिसमें अजय कोठियाल व दीपक बाली ने शिरकत की। उनके कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कई दर्जन श्रमिकों को लेबर अड्डे से चार सौ रुपए की दिहाड़ी व दोपहर के भोजन पर तय किया गया था। इन श्रमिकों से नारे भी लगवाए गए। कार्यक्रम की समाप्ति पर  जो नेता श्रमिकों को तय करके लाया था वह कार में बैठ कर निकल लिया। बाद में श्रमिक अपनी दिहाड़ी मांगते रह गए।
दिहाड़ी न मिलने से नाराज श्रमिक जो कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे उन्होंने आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। श्रमिक उस नेता को नहीं जानते थे, जो उन्हें दिहाड़ी पर तय करके लाया। फिलहाल मजदूर आक्रोशित थे। जिस पर वह पुलिस से मामले की शिकायत करने की तैयारी कर रहे थे। वही इस पूरे मामले में आप नेताओं ने घटना की जानकारी नहीं होने बताया।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.