Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर पहुचने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा का हुआ जोरदार स्वागत

Share

Advertisement

भोपूराम ख़बरी, रुद्रपुर- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा  रुद्रपुर पहुंचे, जहां अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया।रुद्रपुर प्रथम आगमन पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही शक्ति का पर्याय है ,क्योंकि जब व्यापारी एकजुट होगा तभी वह अपनी बात शासन और प्रशासन के सामने रख सकेगा। उन्होंने कहा कि आज जनपद उधम सिंह नगर मे गदरपुर नगर से खटीमा ताज का दौरा किया जा रहा है और व्यापारियों की राय शुमारी ली जा रही है ताकि व्यापारियों की समस्याओं से सरकार की अवगत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोनावायरस से व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है लेकिन अब व्यापार अपनी पुरानी लय मे आ रहा है ।ऐसे में व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं वे उनसे सांझा करें ताकि व्यापारियों की बात अधिकारियों तक पहुंचाई जा सके।
रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि रुद्रपुर का व्यापारी ही उनकी ताकत है और आज वह जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसमें रुद्रपुर के व्यापारियों का सबसे बड़ा सहयोग है। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी बात को मजबूती के साथ रखें। सभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़ित किसी भी दशा मे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस दौरान अन्य व्यापारियों ने भी अपनी बात रखी। चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल ने कहा कि पूरे राज्य में 377 इकाइयां चल रही हैं और प्रदेश भर में व्यापारियों से रायशुमारी की जाएगी ताकि पूरे प्रदेश में एक मजबूत व्यापार मंडल का गठन हो सके। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश बंसल,प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा,गुलशन छाबड़ा,जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी,ज़िला महामंत्री निर्मल हंसपाल सिंह ,विनीत जैन,ज़िला उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह विर्क ,बलविंदर सिंह विर्क,सुशील गाबा ,राजकुमार सीकरी ,बलविंदर सिंह बल्लू, शिव कुमार बंसल,लक्ष्मण बांगा, केवल बत्रा,संदीप चीमा,इंद्रजीत सिंह ,देवीशंकर अग्रवाल ,हिमांशु गाबा ,पुष्कर राज जैन ,मनीष गोस्वामी ,हेमंत त्रेहन, पंकज सुखीजा , संदीप डोगरा ,साबिर अहमद, निशांत ढल्ला, राजकुमार सीकरी,नरेंद्र अग्रवाल ,सुनील जड़वानी ,पवन गाबा, अनिल रावत,पारस अरोरा,सागर छाबड़ा ,साबिर अहमद,सोनू खुराना,शिवेन सेठी,अरुण अरोरा,अनिल नागपाल,अमित नारंग,अजीत सिंह,प्रेम अरोरा,हरीश मुंजाल,जतिन नागपाल,सतीश अरोरा,मनीष अग्रवाल,पंकज सुखीजा,मनीष गोस्वामी,सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.