Friday, September 4, 2026

बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़- चुघ

Share

Advertisement

भोपूराम ख़बरी,  रुद्रपुर। भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है जिसकी बदौलत पार्टी हर चुनाव में जीत हासिल करती रही है। हर कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाये और पार्टी की नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाये। यह बात भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने शक्ति केंद्र बागवाला के ग्राम दानपुर स्थित बूथ संख्या 140 में बूथ सत्यापन अभियान के तहत बूथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के दौरान अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि देवभूमि में विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं रह गये हैं। पार्टी स्तर पर चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है। क्योंकि यदि बुनियाद ठोस होगी तो निश्चित रूप से इमारत भी मजबूत बनेगी। श्री चुघ ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व बूथ स्तर पर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए जिसमें कार्यकर्ताओं के अलग-अलग समूह बनाकर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया जाये जिसमें कार्यकर्ता आम जनता को प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने के लिए जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों द्वारा भाजपा के खिलाफ किये जा रहे दुष्प्रचार का कड़ा जवाब दें और जनता को बताएं कि विपक्षी दलों की झूठी बातों पर विश्वास न करें राज्य का हित केवल भाजपा शासन में ही सुरक्षित रह सकता है। विपक्षी दलों का इतिहास भ्रष्टाचार से परिपूर्ण रहा है। श्री चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को एक बार पुनः ऐतिहासिक जीत हासिल हो इसके लिए हर कार्यकर्ता संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा एवं मेहनत से निर्वहन करे। बैठक में भूपेंद्र सिंह खाती, हरीश भट्ट, कुन्दन सिंह राठौर, हरीश पन्त, विद्युत भट्टाचार्य, कमल जोशी, तेज सिंह बिष्ट, सूर्य प्रताप सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान पूजा वर्मा, मन्दीप वर्मा, अजय सिंह, नरेंद्र नेगी, कन्हैया व अमित छावड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.