Friday, September 4, 2026

डीआईजी नीलेश आनंद भरणें का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने उठाया 4600 पे ग्रेड का मामला

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी,   रुद्रपुर- डी आई जी नीलेश आनंद भरणें के रुद्रपुर आगमन पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, जिला महासचिव सुशील गाबा, कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा, महानगर महासचिव विजय अरोरा रंजीत राणा व राजीव कामरा सहित तमाम कांग्रेसजनों नें बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। एसएसपी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कांग्रेसियों नें व्यापक जनहित के मुद्दे भी उठाये।

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने की मांग की और कहा कि गत वर्ष कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्र के वार्डों में नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया था जिसमें प्रत्येक वार्ड में जाकर वहां की जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया था और पुलिस प्रशासन की मदद से नशे के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत की तनेजा ने नवनियुक्त महानिदेशक से भी अपेक्षा की कि वह नशे के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को इनके चुंगल से मुक्ति दिलाएंगे तनेजा ने अपराधिक गतिविधियों पर भी पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की मांग की

पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा नें नगर के मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें पुनः प्रारम्भ करने की माँग उठायी। उन्होंने कहा कि इससे चौराहों पर कम पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ेगी, जिससे उन्हें अन्य कार्यों हेतु तैनात कोय जा सकेगा।

काँग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने आज डीआईजी नीलेश आनंद भरणें से मुलाकात कर 4600 ग्रेड पे का मुद्दा बहुत गंभीरता से उठाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज डीआईजी नीलेश आनंद भरणें से कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा नें वर्ष 2000-2001 बैच के पुलिस कर्मियों का पे ग्रेड रुपये 4600 से बदलकर रुपये 2800 किये जानें के मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। श्री गाबा ने श्री भरणें से पुलिसकर्मियों की पीड़ा से अवगत कराते हुए कहा कि आज प्रदेश के हज़ारों पुलिस परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

गाबा की बात को डीआईजी नीलेश आनंद भरणें ने गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में रुद्रपुर से खटीमा तक की पदयात्रा भी उनके संज्ञान में है। गाबा ने कहा कि यदि इस संदर्भ में यदि हमें देहरादून तक की पैदल यात्रा भी करने का विचार कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.