Friday, September 4, 2026

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ हृदयेश की स्मृति में गरीबों को कराया भोजन

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।  भूतपूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश की स्मृति में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सैकड़ों गरीबों को भोजन वितरित किया। इस दौरान स्व. हृदयेश को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
डीडी चैक के पास जिंदगी जिंदाबाद संस्था के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी ने सैकड़ों गरीबों को भोजन वितरित किया। कांग्रेस नेताओं ने खुद जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्य जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि डॉ हृदयेश एक अनुभवी नेता थी। प्रदेश के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने गरीब जरूरतमंदों के हितों के लिए दिल खोलकर काम किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश में कांग्रेस की पुनः सत्ता में वापसी का जो सपना देखा था उसे पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश, कांग्रेस नेता हरीश पनेरू, सीपी शर्मा, पुष्कर राज जैन, ममता हालदार, अंशुल वर्मा, पुरूषोत्तम अरोरा, संदीप चीमा, उमा सरकार, मोहन खेड़ा, राजू भुसरी, नंद किशोर, आशीष यादव, जितेन्द्र शर्मा, दीप्ती, नारायण हालदार आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.